
- मंच, बैठक व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश
- गढ़कलेवा के स्टाल में छत्तीसगढ़ी लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे नागरिक
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव/ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम परिसर में राज्योत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने वहां शासकीय योजनाओं पर आधारित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टाल के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर स्टाल में महिला स्वसहायता समूह की सामग्री, दीपावली पर्व के लिए आवश्यक सजावटी सामग्री, बांस शिल्प व हस्तशिल्प के स्टाल लगाने कहा। उन्होंने गढ़कलेवा के छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्टाल लगाने के लिए कहा।
कृषि विभाग के स्टाल में शहद, सीताफल, रागी व अन्य उत्पाद भी प्रदर्शनी में रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर, एसडीएम राजनांदगांव अरुण वर्मा व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस बार राज्योत्सव के अवसर पर जनसामान्य गढ़कलेवा के स्टाल में छत्तीसगढ़ी लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे। सभी स्टाल में नागरिकों को शासकीय योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी मिलेगी। महिला स्वसहायता समूह के स्टाल में दीपावली की सजावट के लिए सामग्री विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे। राज्योत्सव में कृषि, उद्यानिकी, नगर निगम, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनसंपर्क विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, वन विभाग, मत्स्य पालन, पशु चिकित्सा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग, सहकारिता, श्रम विभाग, क्रेडा विभाग, आयुष विभाग द्वारा स्टाल लगाए जाएंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal