Breaking News

एसआईओ ने इस्लामिक शिक्षा पर जारी की बुकलेट : सरल भाषा में इस्लाम के बारे में दी गई है जानकारी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया (एस.आई.ओ.) छत्तीसगढ़ की ओर से इस्लामिक नॉलेज टेस्ट आयोजन के लिए बुकलेट जारी की गई है। बुकलेट में इस्लाम की मूलभूत (बुनियादी) शिक्षाएं, “कुरआन” व “सीरत”(मुहम्मद सल्लल्लाहू अलैहि वसल्लम के जीवन) और इस्लामी इतिहास से संबंधित विषयवस्तु बच्चों के लिए तैयार की गई है। यह बुकलेट “हिंदी” भाषा में प्रकाशित की गई है।
बुकलेट का उद्देश्य इस्लाम की बुनियादी शिक्षा सभी लोगों तक पहुंचाना और समाज में फैली इस्लाम के प्रति गलतफहमियों को दूर करना है। बहुत ही सरल माध्यम से बच्चों को याद कराने के लिए पुस्तक का प्रकाशन किया गया है। नैतिक शिक्षा-कामयाबी का रास्ता” बुकलेट को जूनियर व सीनियर ग्रुप के लिए अलग अलग तैयार किया गया है। आज बुकलेट जारी करने के अवसर पर (एस.आई.ओ.) के राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हफीज और प्रदेश अध्यक्ष मो. इमरान अज़ीज़ व टेस्ट कोऑर्डिनेटर साजिद अली और मौलाना इरम फलाही सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Check Also

वोरा ने सरकार से किया सवाल – बच्चे पढ़ें या जान बचाएं ? 

स्कूलों में सुरक्षा और किताबों की कमी पर अरुण वोरा ने सरकार को घेरा THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!