Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसले किये गए : शासन की योजनाएं विकास के स्वरूप में अभिव्यक्त – वोरा

  • जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का मुख्य अतिथि दुर्ग विधायक श्री अरूण वोरा ने दीप प्रज्जवलन कर किया शुभारंभ
  • शासकीय योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देने विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल का किया अवलोकन
  • जिले में उत्साहपूर्वक मनाया गया राज्योत्सव

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / राज्योत्सव के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन वरिष्ठ विधायक अरूण वोरा ने जिला स्तरीय कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू, खुज्जी विधायक छन्नी साहू, महापौर हेमा देशमुख, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक डी श्रवण उपस्थित थे। मुख्य अतिथि अरूण वोरा ने शासकीय योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन भी किया।


वोरा ने राज्योत्सव के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य की स्थापना में सभी के अथक प्रयास और  परिश्रम समाहित है। आज छत्तीसगढ़ में शासन की योजनाओं का स्वरूप विकास के रूप में दिखाई देता है और छत्तीसगढ़ ने भारत के मानचित्र पर स्थान बनाया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी, किसानों की कर्ज माफी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के माध्यम से किसानों को राहत पहुंचाई गई। राज्योत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री ने आज प्रदेश के किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 1500 करोड़ रुपए की सौगात दी है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय आरंभ किए गए हैं। शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत 11 लाख लोग लाभान्वित हुए और अस्पताल भी लोगों के घर पहुंच रहा है। कोरोना काल में विशेष सेवाएं दी गई।


खुज्जी विधायक छन्नी साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के 21 वें वर्ष को धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति व सभ्यता को बढ़ावा दिया है। विभिन्न कार्यक्रमों में अब छत्तीसगढ़ व्यंजन ठेठरी, खुरमी परोसा जाता है। मुख्यमंत्री की गोधन न्याय योजना, वृक्षारोपण, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर किसान न्याय योजना से किसान और मजदूर लाभान्वित हो रहे हैं। महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज 21 वर्ष का हो गया है। माता कौशल्या की यह भूमि भगवान श्री राम का ननिहाल है। छत्तीसगढ़ 21वीं सदी विकास की ओर अग्रसर है। छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में से एक है और विकास की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने तीन वर्षों में सभी क्षेत्रों में कार्य किया है। छत्तीसगढ़ की पहचान योजनाओं के साथ आगे बढ़ रही है।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि राजनांदगांव से ही छत्तीसगढ़ निर्माण का उद्घोष किया गया। दलपत राव ने छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान के लिए उठ खड़े होने का आव्हान किया था। छत्तीसगढ़ के हर गढ़ को मजबूत किया जा रहा है। शासन द्वारा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को नया जिला बनाया गया है। राजनांदगांव ने चेतना को बनाए रखा। डॉ. खूबचंद बघेल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ महासभा के माध्यम से छत्तीसगढ़ निर्माण की बात कही गई थी। खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय हमारी अस्मिता एवं आत्मगौरव का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि स्थानीय कलाकार और स्वसहायता समूह की महिलाओं की सामग्री क्रय करें और उन्हें आगे बढ़ाएं।
इस अवसर पर जिले के स्थानीय कलाकार समूहों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में करमा नृत्य, पंथी नृत्य, सुआ, गेंडी, सैला नृत्य, राउत नाचा की मोहक प्रस्तुति दी गई। आस्था मूक बधिर शाला के बच्चों द्वारा छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर आधारित प्रस्तुति विशेष रही। इस मौके पर पीएससी टॉपर आस्था बोरकर को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी पदम कोठारी, जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम अरूण कुमार वर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व नागरिकगण उपस्थित थे।

Check Also

छत्तीसगढ़ में एसआईआर पर अकबर का बड़ा खुलासा

एसआईआर की प्रक्रिया में चार गुना वोटरों के नाम हटाए गए   THE CG NEWS  रायपुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!