
- राज्य के 6200 गौठानों को 24.80 करोड़ जारी
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौठानों में पशुधन के पैरा चारे की व्यवस्था के लिए गौठान समितियों को 40-40 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। राज्य के 6200 गौठानों के लिए कृषि मंत्रालय द्वारा 40 हजार रुपए के मान से कुल 24 करोड़ 80 लाख रुपए की राशि जारी कर दी गई है। इस राशि से गौठान समितियां राज्य के किसानों द्वारा दान किए गए धान के पैरा के संग्रहण, मजदूरी और परिवहन पर व्यय कर सकेंगी।
गोधन न्याय योजना अंतर्गत प्रदेश में निर्मित गौठानों में पशुओं की चारे की व्यवस्था के लिए किसानों द्वारा दान में दिए गए पैरा के संग्रहण हेतु मजदूरी व परिवहन व्यय के लिए राज्य शासन द्वारा 24 करोड़ 80 लाख रुपए की राशि आबंटित की गई है। वर्तमान में प्रदेश में 6 हजार 200 गौठान सक्रिय रूप से संचालित है। शासन द्वारा प्रति गौठान के लिए 40 हजार रूपए के मान से राशि जारी की है। यह राशि प्रबंधन समिति को प्रदान की जाएगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal