- राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने दिए निर्देश
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायक और पूर्व सांसद देवव्रत सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ने एक ऊर्जावान और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि को खो दिया है। देवव्रत सिंह का कम उम्र में निधन प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा से चार बार विधायक और एक बार राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे हैं। मुख्यमंत्री ने देवव्रत सिंह के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने देवव्रत सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ करने के निर्देश दिए हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal