द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव /कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने राजनांदगांव जिला अंतर्गत विभिन्न प्रकार के संचार के माध्यमों और सोशल मीडिया (फेसबुक, व्हाट्सअप, ट्विटर एवं अन्य माध्यम की निगरानी के लिए डिस्ट्रिक्ट सोशल मीडिया मानिटरिंग टीम का गठन किया है। इसमें अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सीएल मारकण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम, अनुविभागीय दण्डाधिकारी अरूण वर्मा, उपसंचालक जनसंपर्क डॉ. उषा किरण बड़ाईक, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी संतोष सिंह और ई-जिला प्रबंधक सौरभ मिश्रा शामिल हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal