Breaking News

100 प्रतिशत बैठक क्षमता के साथ सिनेमा हॉल संचालन की अनुमति

  • कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की शर्त पर दी गई अनुमति

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव /कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने कोरोना (कोविड-19) संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से 50 प्रतिशत बैठक क्षमता के साथ सिनेमा हॉल का संचालन करने की अनुमति दी थी। वर्तमान परिस्थियों को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिबंध हटाते हुए सभी सिनेमा हॉल 100 प्रतिशत बैठक क्षमता के साथ कोविड प्रोटोकाल का पूर्ण तरीके से पालन करने की शर्त पर खोलने की अनुमति दी है।
इसी प्रकार खुले स्थानों में सामाजिक कार्यक्रम (विवाह इत्यादि) आयोजन की अनुमति दी गई है। बंद हॉल में कार्यक्रम होने पर हॉल की क्षमता के 50 प्रतिशत व्यक्ति शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रमों में कोविड प्रोटोकाल के पालन की जिम्मेदारी आयोजनकर्ता की होगी।

Check Also

गांधी और शास्त्री जयंती पर राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पत्रिका ‘प्रयास’ और पुस्तक ‘तारुण्य वार्ता’ का किया विमोचन, वेबसाइट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!