Breaking News

सीएम हाउस में गोवर्धन तिहार की धूम : गौमाता को खिचड़ी खिलाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की

इस अवसर पर वनमंत्री मोहम्मद अकबर, आदिम जाति विकास मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक सत्य नारायण शर्मा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, महापौर रायपुर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में हर वर्ष की तरह इस बार भी गोवर्धन तिहार पारंपरिक हर्षाेल्लास के बीच धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल और परिवार के सदस्यों के साथ तुलसी, गौरा-गौरी और गोवर्धन पूजा की। गौमाता को खिचड़ी खिलाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।

 

मुख्यमंत्री निवास में देवरी तिहार और गोवर्धन पूजा के अवसर पर राउत नाचा दल और सुआ नर्तक दल ने आकर्षक धुनों के साथ परंपरागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Check Also

शक्कर के लिए तरसे राशनकार्डधारी, नंबर बदलने से बढ़ी मुसीबत : अरुण वोरा

THE CG NEWS दुर्ग। दीपावली जैसे बड़े त्योहार के ठीक पहले सरकारी राशन दुकानों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!