Breaking News

गौठान में 30 लाख रुपए के विकास कार्यों का वोरा ने किया भूमिपूजन : निगम अफसरों को आदर्श गौठान बनाने के निर्देश दिये

  • गोवर्धन पूजा के अवसर पर मनाया गया गौठान दिवस

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/ छत्तीसगढ़ में परंपरागत रूप से मनाए जाने वाले त्यौहार ’गोवर्धन पूजा’ को गौठान दिवस के रूप में मनाने के शासन की घोषणा के तहत आज दुर्ग में गोकुल नगर में गौठान दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन व विधायक अरुण वोरा ने जिला खनिज न्यास निधि से स्वीकृत गौठान में शेड, फेंसिंग और नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

वोरा ने बताया कि लगभग 30 लाख रुपए की लागत से ये कार्य कराए जाएंगे। वोरा ने महापौर धीरज बाकलीवाल समेत नगर निगम के अफसरों से कहा है कि स्वीकृत किये गए सभी कार्य तत्काल पूरे कराए जाएं। दुर्ग के गौठान को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच के अनुरूप आदर्श गौठान बनाया जाना चाहिए। इसके लिए यहां सभी जरूरी सुविधाएं विकसित होनी चाहिए। वोरा ने कहा कि गोकुल नगर स्थित गौठान को आदर्श गौठान बनाए जाने के बाद यहां कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता धीरज बाकलीवाल ने की। कार्यक्रम में निगमायुक्त हरेश मंडावी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, निगम के वित्त विभाग प्रभारी दीपक साहू, रत्ना नारमदेव, नासिर खोखर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

गोवर्धन पूजा के दिन प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में गौ-माता की पूजा कर गौवंश को खिचड़ी खिलाने की परंपरा है। आज इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए दुर्ग के गोकुल नगर स्थित गौठान में विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने गायों को खिचड़ी खिलाई।

Check Also

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन  (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न अधिकारियों-कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!