
- पौनी पसारी योजना के तहत हितग्राहियों को मिले रोजगार के लिए चबूतरे
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग/ परंपरागत व्यवसाय को बढ़ावा देने पौनी पसारी योजना के तहत आज 35 हितग्राहियों को चबूतरे का आवंटन किया गया। योजना के तहत परंपरागत व्यवसाय मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हार, पशु चारा, सब्जी उत्पादक, बुनकर, दर्जी, मूर्तिकार, फूलों का व्यवसाय, पूजा सामग्री, बांस की टोकरी, नाई जैसे कारोबार के लिये चबूतरों का आवंटन किया गया। विधायक अरुण वोरा और महापौर ने आज विवेकानंद भवन में आयोजित कार्यक्रम में पात्र हितग्राहियों को चबूतरों का आवंटन किया। कार्यक्रम में राजस्व एवं बाजार प्रभारी ऋषभ जैन, लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, शिक्षा विभाग प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद विजेंद्र भारद्वाज, पार्षद सतीश देवांगन, काशीराम रात्रे, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, अजय गुप्ता, नोडल अधिकारी प्रकाश चंद थावनी मौजूद थे।
इस मौके पर विधायक अरुण वोरा ने कहा कि पौनी पसारी योजना से छत्तीसगढ़ के परंपरागत व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को रोजगार के मौके उपलब्ध होंगे। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि पौनी पसारी योजना परंपरागत व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए राज्य शासन द्वारा लागू की गई है। इससे गरीब व्यवसाइयों की आय में वृद्धि होगी। सभापति राजेश यादव ने कहा कि पौनी पसारी योजना से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान प्रभारी अधिकारी बाजार थान सिंह यादव, शशिकांत यादव, ईश्वर वर्मा, नासिर खोखर आदि उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal