Breaking News

आर्थराइटिस से पीड़ित है घायल बाघिन : डॉक्टरों की टीम 5 महीने से कर रही है इलाज

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

लगभग 5 महीने पहले टाईगर रिजर्व अचानकमार जंगल में घायल अवस्था में रेस्क्यू की गई बाघिन के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। वेटनरी डॉक्टर घायल बाघिन के उपचार पर लगातार ध्यान रख रहे हैं। बाघिन की बढ़ती उम्र और उसके स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए उपचार प्रबंधन समिति ने बाघिन को जंगल में न छोड़ने और उसे नियमित रूप से वेटनरी सपोर्ट देने की सिफारिश की है।

बाघिन के शरीर के सभी घाव भर चुके हैं। उसके व्यवहार में काफी सुधार हुआ है। उसके उम्रदराज होने के कारण स्वास्थ्य संबंधी देखभाल की जरूरत है। 7 जून को अचानकमार जंगल में एक बाघिन के घायल होने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने घायल बाघिन का तत्काल रेस्क्यू किया। उसे सुरक्षित रूप से इलाज के लिए कानन पेण्डारी बिलासपुर लाया गया। घायल बाघिन का 8 जून को ऑपरेशन किया गया। इसके बाद से बाघिन के स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जा रही है। बाघिन की एक्स-रे रिपोर्ट से पता चला है कि बाघिन को प्रोग्रेसिव ऑस्टियो आर्थराइटिस है। किडनी टेस्ट में भी परिवर्तन आया है। दोनों का मुख्य कारण बाघिन का उम्रदराज होना है। ऑस्टियो आर्थराइटिस के सुधार में ज्यादा समय लगने की संभावना है।

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!