
- छठ पर्व पर अवकाश बिहार के बाद केवल छत्तीसगढ़ में : भूपेश बघेल
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
भिलाई/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज छठ पर्व के अवसर पर भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि छठ पर्व पर बिहार के बाद केवल छत्तीसगढ़ में अवकाश दिया गया है। आप सब की आस्था को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। सेक्टर 2 में आयोजित छठ पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पर्व उल्लास का पर्व है। सैकड़ों की संख्या में भोजपुरी समुदाय के लोग सरोवर के किनारे एकत्रित होकर सूर्य देवता के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हैं। दीपदान करते हैं। सूर्य देवता अक्षय ऊर्जा के स्रोत हैं। छठ पर्व ऊर्जा का प्रतीक है। हम ऊर्जस्वित होने की कामना से छठ पर्व मनाते हैं। इस मौके पर विधायक देवेंद्र यादव, अंत्यावसायी विकास निगम की उपाध्यक्ष अनीता लोधी ने भी उपस्थित जनों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि छठ पर्व उल्लास का पर्व है, ऊर्जा का पर्व है। आप सभी के बीच यहां आकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है।


तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छठ तालाब के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा भी की। पूर्व में शासन द्वारा डेढ़ करोड़ रुपए की राशि से छठ तालाब का सौंदर्यीकरण किया गया था। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के बाद छठ तलाब और अधिक सुंदर हो जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal