
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
आज 10 नवंबर को दुर्ग में नवनिर्मित राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक में कांग्रेस सदस्यता अभियान के लिए पदाधिकारियों को ग्राउंड लेवल पर काम करने की नसीहत दी गई। सख्त हिदायत दी गई कि अपने घरों में बैठकर कागज पर कांग्रेस के सदस्य बनाने लोगों के घर जाकर कांग्रेस की नीति और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दें और उन्हें कांग्रेस का सदस्य बनाएं। प्रदेश के सभी जिलों में बूथ गठन और सदस्यता बुक वितरण की गहन समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस महासचिव छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, कांग्रेस सचिव सप्तगिरी उल्का, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सभी 34 जिलों के अध्यक्ष मौजूद थे।

बैठक में केंद्र सरकार के खिलाफ हर ब्लाक व जिला स्तर पर महंगाई के विरोध में जनजागरण अभियान शुरू करने का आव्हान किया गया। यह अभियान 14 नवंबर से 29 नवंबर तक चलाया जाएगा। इसके अलावा केंद्र सरकार की नाकामियों और भूपेश सरकार की उपलब्धियों को बूथ स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाने की रणनीति तय की गई। बैठक में हीरक महोत्सव के अंतर्गत इंदिरा जयंती और बंगलादेश विजय की 50 वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय की गई। बैठक में हर साल की तरह इस बार भी धान खरीदी में किसानों को समस्या न होने देने के लिए समिति गठन पर चर्चा की गई।
सीएम ने राजीव भवन के निर्माण के लिए वोरा समेत कांग्रेस नेताओं को बधाई दी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करीब साढ़े 4 बजे दुर्ग स्थित राजीव भवन पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में करीब एक घंटे तक मौजूद रहने के बाद सीएम वहां से रवाना हो गए। बैठक से बाहर निकलकर उन्होंने बाहर उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्ग का कांग्रेस भवन बहुत शानदार बनाया गया है। भूपेश बघेल ने दुर्ग में इतने शानदार राजीव भवन का निर्माण होने पर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व महापौर आरएन वर्मा सहित सभी कांग्रेस जनों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
भूपेश के स्वागत में देर तक होती रही फूलों की बारिश

प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक दुर्ग में पहली बार हुई। बैठक की पूरी तैयारी विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल के मार्गदर्शन में की गई। आज कार्यसमिति की बैठक शुरू होने से पहले यहां सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रही। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजीव भवन पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फूलों के हार, गुलदस्ते से किया। महिला कांग्रेसियों ने सीएम का स्वागत टीका लगाकर किया। राजीव भवन के ठीक सामने पहुंचते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व अन्य अतिथियों पर काफी देर तक फूलों की बारिश की गई।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal