
- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नागरिकों की सुविधाओं के लिए विकास कार्यों में गति लाने दिए निर्देश
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में सुविधाओं को बढ़ाने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जनसामान्य से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने भिलाई-चरोदा, रिसाली, बीरगांव सहित अन्य नगरीय निकायों के लिए कुल 112 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। इससे बिजली, पानी, सड़क, सामुदायिक भवन, उद्यान सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के साथ नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में कार्य किए जाएंगे।
स्वीकृत राशि में बीरगांव नगर निगम, भिलाई नगर निगम और रिसाली नगर निगम के लिए 10-10 करोड़ रुपए, भिलाई चरोदा नगर निगम के लिए 39 करोड़ रुपए और नगर पालिका परिषद जामुल, खैरागढ़, सारंगढ़, बैकुण्ठपुर व शिवपुर चरचा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ प्रति निकाय के मान से कुल 25 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी तरह नगर पंचायत मारो, कोटा, भैरमगढ, भोपालपटनम, नरहरपुर व प्रेमनगर को 3 करोड़ प्रति निकाय के मान से 18 करोड़ रुपए स्वीकृत किये गए हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal