Breaking News

11 नवंबर को भिलाई आएंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : रिसाली में सम्मान समारोह में शामिल होंगे

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 11 नवंबर को भिलाई आएंगे। वे हेलीकॉप्टर से दोपहर 2.50 बजे सेक्टर 6 स्थित पोलो ग्राउंड हेलीपेड आएंगे। यहां से वे रिसाली के दशहरा मैदान जाएंगे, जहां पद्मश्री राधेश्याम बारले सम्मान समारोह में शामिल होंगे। आज 10 नवंबर को भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिन भर दुर्ग भिलाई के कार्यक्रमों में व्यस्त रहे। सुबह 11 बजे से महात्मा गांधी सभागार कला मंदिर में नेहरू क्यों ? व्याख्यान में शामिल होने के बाद वे खैरागढ़ गए और दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद दुर्ग लौटकर प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। इसके बाद भिलाई में सेक्टर 2 और खुर्सीपार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छठ पूजा के कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने शाम 7 बजे दुर्ग में सत्ती चौरा स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना भी की। इसके बाद वे राजनांदगांव रवाना हो गए। कल 11 नवंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फिर भिलाई और रिसाली आएंगे।

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!