Breaking News

मुख्यमंत्री ने सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर में किये दर्शन : चढ़ाई चुनरी, सभी की खुशहाली के लिए प्रार्थना की

बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सतीचौरा मां दुर्गा मन्दिर, गंजपारा पहुंचे और कार्यकर्ताओं की मन्नत अनुसार देश व प्रदेश की खुशहाली और सुख चैन के लिए नारियल, चुनरी चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री के आगमन पर मन्दिर समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। पंडित सुनील पांडेय द्वारा मंत्रोच्चार और गंगाजल का छिड़काव कर मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर पूजा  आरंभ की गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने साथ लाई चुनरी और नारियल चढ़ाया। समिति के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया और माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, मुकेश चंद्राकर, मन्दिर समित्ति के अशोक राठी, मनोज भूतड़ा, राजेश शर्मा, योगेन्द्र शर्मा “बंटी” राहुल शर्मा, कुलेश्वर साहू, अर्जित शुक्ला, शिशु शुक्ला, महेंद्र साहू, आशीष मेश्राम, महेश गुप्ता, अख्तर खान, रितेश सेन, दीपक धर्मगुढी, रवि राजपूत, सोनल सेन, सरिता शर्मा, चंचल शर्मा, प्रशांत कश्यप, प्रकाश कश्यप सहित अन्य सदस्य व गंजपारा के निवासी मौजूद थे।

Check Also

मुख्यमंत्री साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती

रिटेंशन और थर्ड पार्टी श्रेणी के आवासों के लिए अब 6 रुपए प्रति वर्गफीट प्रतिमाह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!