Breaking News

भारतीय जैन संघटना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र लुक्कड़ 12 नवंबर को दुर्ग में

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भारतीय जैन संघटना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र लुक्कड़ अपनी तीन दिवसीय अधिकारिक यात्रा पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे दुर्ग और रायपुर के विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। भारतीय जैन संघटना के दुर्ग जोन द्वारा 12 नवंबर को दुर्ग शहर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ वे दुर्ग जैन समाज के प्रबुद्ध जनों से जैन समाज की गतिविधियों पर ऋषभ नगर दुर्ग में सामूहिक चर्चा करेंगे।

रात 8 बजे जैन समाज में युवाओं की भूमिका विषय पर प्रेरक उद्बोधन देने के बाद युवाओं से मुलाकात करेंगे। भारतीय जैन संघटना दुर्ग जोन के अध्यक्ष प्रफुल्ल संचेती, राजेश कोटेचा, उत्तम बरडिया, दिनेश बाफना ने जैन समाज के सभी वर्ग संप्रदाय के लोगों से इन आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

Check Also

8 महीने में टूट गई करोड़ों की लागत सेे बनी सड़क : ठेकेदार समेत दो इंजीनियरों को नोटिस

परफॉरमेंस गारंटी की सड़क के क्षतिग्रस्त मिलने तथा खराब गुणवत्ता पर ठेकेदार और अधिकारियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!