Breaking News

विधायक वोरा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से की मुलाकात

  • मोतीलाल वोरा के योगदान को सोनिया ने किया याद

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक, छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने दिल्ली में 10 जनपथ स्थित निवास में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से सौजन्य भेंट की। आधे घंटे से अधिक चली मुलाकात के दौरान सोनिया गांधी बार-बार दिग्गज कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा को याद करती रहीं। विधायक वोरा पारिवारिक कारणों से दिल्ली प्रवास पर हैं। पारिवारिक चर्चा के लिए ही उन्होंने सोनिया गांधी से मिलने के लिए समय मांगा था। इस दौरान उनके दामाद डॉ राजू व्यास व सुपुत्र संदीप वोरा भी मौजूद थे।

उन्होंने विधायक वोरा से कहा कि मोतीलाल वोरा आजीवन सच्चे कांग्रेसी रहे। चौबीसों घंटे व साल के 365 दिन पूरी शिद्दत से अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले ऐसे नेता इतिहास में विरले ही हैं। गांधी परिवार से आत्मीय और पारिवारिक रिश्तों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मोतीलाल वोरा ने इंदिरा गांधी से लेकर राहुल गांधी तक तीन पीढ़ियों के साथ मिलकर कांग्रेस की रीति नीति के अनुरूप पार्टी और संगठन को मजबूत करने का काम किया। लगभग पांच दशकों तक पार्टी को अनवरत अपनी सेवाएं दीं। 20 दिसंबर को उनका जन्मदिन और 21 दिसम्बर को पुण्यतिथि है। उनका योगदान व सहयोग कांग्रेस व गांधी परिवार को सदैव याद रहेगा। उनकी अपूरणीय क्षति हमेशा खलती रहेगी।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!