Breaking News

14 नवंबर से कांग्रेस कार्यकर्ता निकालेंगे पदयात्रा : महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ करेंगे मोर्चेबंदी : भूपेश सरकार की नीतियों का होगा प्रचार

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजीव भवन रायपुर में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें सदस्यता अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यता बुक का वितरण किया गया। इसके अलावा बूथ कमेटी के गठन पर चर्चा हुई। 14 से 29 नवंबर तक ब्लॉक स्तरीय पदयात्रा, गौठान समितियों के ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन, हीरक जयंती कार्यक्रम के संचालन समिति का गठन और एक दिसंबर से धान खरीदी स्थानीय स्तर पर सहकारी समिति के निगरानी के लिए समिति का गठन करने पर भी रायशुमारी की गई। 

बैठक में बताया गया कि आगामी 14 से 29 नवंबर तक सभी ब्लॉक पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम बनाकर प्रतिदिन कम से कम 5 किलोमीटर पदयात्रा कर पांपलेट वितरण किया जाएगा। पदयात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही केंद्र सरकार की विफलताओं का प्रचार किया जाएगा।   

बैठक में धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक जनकलाल वर्मा, चंद्रशेखर शुक्ला, एजाज ढेबर, प्रमोद दुबे, उधोराम वर्मा, राजेंद्र साहू, पंकज शर्मा, अनिता गुरुपंच, द्वारिका साहू, डोमेश्वरी वर्मा, राम गिडलानी, रूपेश वर्मा, नंदलाल देवांगन, दुर्गेश वर्मा, कन्हैया यादव, विद्याभूषण सोनवानी, घनश्याम वर्मा, राजू यादव, देवादास टंडन, गिरधारी साहू, देवव्रत वर्मा, मोहन वर्मा, हरिशंकर वर्मा, देवेंद्र वर्मा, टिकेंद्र बघेल, खिलेश देवांगन, स्वप्निल मिश्रा, भूषण लाल साहू उपस्थित थे। बैठक का संचालन चंद्रहास साहू ने किया और आभार प्रदर्शन राजेंद्र पप्पू बंजारे ने किया।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!