
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने अपने दिल्ली प्रवास के दूसरे दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। पारिवारिक कारणों से हुई मुलाकात के दौरान प्रियंका ने छत्तीसगढ़ की राजनैतिक परिस्थितियों के साथ-साथ गांधी परिवार और वोरा परिवार के दशकों पुराने आत्मीय रिश्ते पर भी चर्चा की। इस दौरान वोरा के सुपुत्र संदीप वोरा मौजूद थे।

वोरा पारिवारिक कारणों से दिल्ली के दौरे पर हैं। वोरा दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन बंसल, छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया समेत आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के कई दिग्गज नेताओं से मुलाकात करेंगे। एक दिन पहले वोरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी सौजन्य भेंट की थी। मुलाकात के दौरान सोनिया गांधी ने दिग्गज नेता रहे मोतीलाल वोरा को एक सच्चे कांग्रेस सदस्य के रूप में याद करते हुए मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश की राजनीति में अनुकरणीय व्यक्तित्व बताया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal