- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को नमन करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मणिपुर राज्य के चुराचन्दपुर जिले के ग्राम सियालसी के समीप हुए उग्रवादी हमले की निंदा की है। इस उग्रवादी हमले में दैनिक बयार रायगढ़ के सम्पादक व वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के पुत्र कर्नल विप्लव त्रिपाठी, बहू अनुजा त्रिपाठी और पांच वर्षीय पौत्र अबीर त्रिपाठी शहीद हो गए। यह घटना आज सुबह 11.30 बजे उस वक्त हुई, जब कर्नल विप्लव त्रिपाठी, बिहांग को-पोस्ट का विजिट कर वापस लौट रहे थे। सियालसी गांव के पास एम्बुश लगाए उग्रवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें वे और उनके परिवार के लोग शहीद हो गए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उग्रवादी हमले को कायराना कृत्य करार देते हुए इसकी कड़े शब्दों में भर्त्सना की है। उन्होंने कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को नमन करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal