
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत दुर्ग शहर के वार्डों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने शिविर लगाए जा रहे हैं। आज निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने सुबह 8 बजे सिकोला बस्ती वार्ड 16 में लगे मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना शिविर का निरीक्षण किया। उपस्थित स्टॉफ से दवाईयों और उपचार के लिए आए लोगों के इलाज व उपचार के संबंध में जानकारी ली। बेहतर ढंग से उपचार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के मैनेजर मनीष यादव को भव्या हेल्थ सर्विस प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने स्टॉफ को अच्छे से इलाज करने कहा। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान व पीआईयू शेखर वर्मा और टीम उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal