Breaking News

आयुक्त ने किया मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण : डॉक्टर अनुपस्थित : नोटिस जारी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत दुर्ग शहर के वार्डों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने शिविर लगाए जा रहे हैं। आज निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने सुबह 8 बजे सिकोला बस्ती वार्ड 16 में लगे मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना शिविर का निरीक्षण किया। उपस्थित स्टॉफ से दवाईयों और उपचार के लिए आए लोगों के इलाज व उपचार के संबंध में जानकारी ली। बेहतर ढंग से उपचार करने के निर्देश दिए।  निरीक्षण के दौरान डॉक्टर की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के मैनेजर मनीष यादव को भव्या हेल्थ सर्विस प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने स्टॉफ को अच्छे से इलाज करने कहा। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान व पीआईयू शेखर वर्मा और टीम उपस्थित थे।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!