Breaking News

पीएससी में सलेक्शन कराने वर्कशॉप में टिप्स देंगे टॉपर्स

  • 20 नवंबर को कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में करियर मार्गदर्शन पर विशेष वर्कश\प
  • पंजीयन के लिए करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

दुर्ग / पीएससी में उच्चतर स्थानों पर चयनित प्रतिभागियों द्वारा परीक्षा की तैयारियों के संबंध में मार्गदर्शन देने के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा 20 नवंबर को शाम 4 बजे कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में किया जा रहा है। कार्यशाला में टॉपर्स द्वारा प्रतिभागियों को परीक्षा की तैयारियों के संबंध में टिप्स दिये जाएंगे। वे अपनी तैयारियों के अनुभव भी साझा करेंगे, ताकि विद्यार्थियों को इससे मदद मिल सके।

अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई ने बताया कि कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देशानुसार कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में पीएससी की तैयारियों के विविध पक्षों के संबंध में टापर्स द्वारा जानकारी दी जाएगी। पीएससी में तीसरे स्थान पर आने वाली शिल्पा देवांगन, सातवें स्थान पर आने वाले अमिय श्रीवास्तव, नौवें स्थान पर आने वाले विकास चौधरी और अठारहवें स्थान पर आने वाले डिगेश देवांगन अपने अनुभव साझा करेंगे। वर्कशाप में शामिल होने वाले प्रतिभागी अपनी जिज्ञासाएं भी रख सकते हैं। उनकी जिज्ञासाओं का समाधान चयनित प्रतिभागियों द्वारा किया जाएगा।

मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए इच्छुक प्रतिभागी 18 नवंबर तक पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन कराने के लिए व्हाट्सएप नंबर 97136-50249 और 96850-67780 पर अपना नाम, पता, उम्र और मोबाइल नंबर सहित जानकारी प्रेषित कर पंजीयन कराया जा सकता है। जिला प्रशासन द्वारा इस तरह के करियर ओरिएंटेशन के अन्य कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाएगा, ताकि जिले के छात्र-छात्राओं को करियर की बेहतर राह मिल सके। अभी एनडीए प्रवेश परीक्षा के लिए डीएमएफ मद द्वारा कोचिंग कराई जा रही है जिसमें छात्र-छात्राएं दोनों हिस्सा ले रहे हैं। ब्लाक मुख्यालय में भी नीट की तैयारी के लिए भी पहल की गई है। पाटन में 15 नवंबर से नीट की कक्षाएं आरंभ करने का निर्णय लिया गया है।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!