Breaking News

18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोग टीकाकरण जरूर कराएं – कलेक्टर

  • जिले में गुरूवार 18 नवम्बर को कोविड टीकाकरण के लिए विशेष महाअभियान
  • जिला कोविड -19 के प्रथम डोज के लिये लगभग 100 प्रतिशत सेचुरेशन के करीब
  • सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं बीएमओ को वैक्सीनेशन के लिए तैयारी करने के दिए निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव /  जिले में गुरूवार 18 नवम्बर को कोविड टीकाकरण के लिए विशेष महाअभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिलेवासियों से अपील की है कि इस विशेष महाअभियान में कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के लिए टीकाकरण जरूर कराएं। 18 वर्ष से अधिक आयु के जिन लोगों ने अभी तक टीका नहीं लगाया है, उन्हें लक्षित कर टीका लगाया जाएगा।

कलेक्टर ने कहा कि कोविड -19 के प्रथम डोज के लिये राजनांदगांव जिला लगभग 100 प्रतिशत सेचुरेशन के करीब है। सभी के सहयोग से हम 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। गुरूवार 18 नवम्बर को जिले में वैक्सीनेशन के विशेष महाअभियान को सफल बनाएं। कलेक्टर ने वैक्सीनेशन के लिए सभी एसडीएम, जनपद सीईओ और बीएमओ को आपसी समन्वय से रणनीति बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर लें। सभी विकासखंडों में पर्याप्त वैक्सीन और सिरिंज उपलब्ध करा दिये गये हैं। टीकाकरण से छूटे हुए 18 वर्ष से अधिक आयु के हर व्यक्ति की सूची तैयार कर लक्षित ग्राम व परिवार का निर्धारण कर लें और इसके लिए टीम बनाकर टीकाकरण का कार्य करें।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!