Breaking News

धान खरीदी केन्द्रों की हर व्यवस्था की मॉनिटरिंग करें नोडल अधिकारी : किसानों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए : कलेक्टर

  • जिले में 18 नवम्बर को कोविड टीकाकरण के लिए विशेष महाअभियान

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने टीएल की बैठक में अफसरों को कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी केंद्रों में धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाएं हों और धान बेचने में किसानों को कोई दिक्कत न होने पाए। नोडल अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग करें और व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करें।

कलेक्टर ने कहा कि 1 दिसम्बर से धान खरीदी शुरू होगी। यह कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है। धान खरीदी केन्द्रों में सभी व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले में 18 नवम्बर को कोविड टीकाकरण के लिए विशेष महाअभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, बीएमओ को रणनीति बनाकर कार्य करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि कोविड टीकाकरण विशेष महाअभियान में सभी विभाग के जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मचारी शामिल होंगे।

सरपंच, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य सहित अन्य कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने का कार्य करेंगे। ग्रामीण और नगरीय निकाय में मुनादी कराते हुए इस अभियान की जानकारी नागरिकों को उपलब्ध कराएं। स्वास्थ्य विभाग की टीम डोर-टू-डोर जाकर टीकाकरण करें। उन्होंने कहा कि जिला कोविड-19 के प्रथम डोज के लिए लगभग 100 प्रतिशत सेचुरेशन के करीब है, जो नागरिक टीकाकरण से छूटे हुए है, उन्हें चिन्हांकित कर टीका लगाना है। जिला स्तरीय अधिकारी सभी क्षेत्रों में इस अभियान की समीक्षा करेंगे।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि 31 दिसम्बर तक जिले के सभी गंभीर कुपोषित बच्चों को कुपोषण से दूर करने का लक्ष्य पूरा करना है। बच्चों की लगातार स्वास्थ्य जांच करें। एनीमिक महिलाओं को पौष्टिक आहार प्रदान करें। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त कर उसका संकलन कर एन्ट्री करें। उन्होंने जिले में निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्रों को जल्द पूरा करने के निर्देश सीजीएमएससी को दिए।

उन्होंने कहा कि जिले में युवा उत्सव का आयोजन करने विकासखंड स्तर पर सभी गतिविधियां पूरी कर ली जाए। स्थानीय भाषा और कलाकारों का कार्यक्रम आयोजित करें। उन्होंने नरवा योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि बारिश के पहले फेस-1 और फेस-2 का कार्य पूरा करें। नरवा के लिए टीम गठित कर जल स्तर की जांच करें। गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण लगातार होना चाहिए। गौठान में पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध कराने किसानों को पैरादान के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर मवेशियों की दुर्घटना अधिक हो रही है, वहां स्पीड ब्रेकर का निर्माण करें। जिन सड़कों पर गढ्ढे है, उसकी रिपेयरिंग का कार्य करवाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री पोर्टल, लोक सेवा गारंटी, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री सस्ती दवा योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा कर प्रगति की जानकारी ली। जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर ने कहा कि सभी गौठान को मल्टीएक्टीविटी के रूप में स्थापित किया जाना है। प्रत्येक गौठान में 4 से 5 गतिविधियां प्रारंभ होनी चाहिए। जिन नागरिकों ने आयुष्मान कार्ड नहीं बनाया है, वे आयुष्मान कार्ड जरूर बनाएं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम अरूण कुमार वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान सभी एसडीएम, जनपद सीईओ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!