Breaking News

सालिड वेस्ट मैनेजमेंट में दुर्ग नगर निगम पूरे देश में अव्वल : सीआईआई ने 3 आर अवार्ड से सम्मानित किया

  • सीआईआई द्वारा कचरा प्रबंधन पर दुर्ग को मिला देश में प्रथम स्थान
  • इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस एन्ड एक्सिबिशन वेस्ट टू वर्थ 2021 में दुर्ग को मिला अव्वल स्थान
  • दुर्ग रहा देश में 3 आर प्रिंसिपल मैनेजमेंट में अव्वल

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्गं/ नगर निगम दुर्ग ने सालिड वेस्ट मैनेजमेंट में देश में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस एन्ड एक्सिबिशन वेस्ट टू वर्थ 2021 सीआईआई द्वारा कचरे के बेहतर प्रबंधन के लिए नगर निगम को थ्री आर रिसाइकल, रिड्यूस और रियूज अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। आज 16 नवम्बर को दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ये अवार्ड मिला। इस मौके पर महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त हरेश मंडावी उपस्थित थे।

दिल्ली में अवार्ड कार्यक्रम के अवसर पर सीआईआई के चेयरमेन डॉ अनिल काकोडकर ने दुर्ग को कचरा प्रबंधन के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में देश के साथ-साथ अन्य देशों के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अवार्ड मिलने का मुख्य कारण नगर निगम दुर्ग की बेहतर कार्यशैली रही।

गौरतलब है कि निगम में थ्री आर के रूप में रिसायकल प्रक्रिया के तहत निकाय क्षेत्र में डोर-टू-डोर जाकर सफाई मित्रों द्वारा 180 ट्रायसाइकल, 48 ई-रिक्शा व 30 टाटा एस के माध्यम से गीला सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित किया जाता है। सूखे कचरे की मात्रा प्रतिदिन लगभग 32 टन होती है। 10 एसएलआरएम सेंटरों में सूखा कचरा को पुनः अलग-अलग कैटेगरी जैसे गत्ता, पुट्ठा, पेपर, बॅाटल इत्यादि पुनःचक्रीकरण के लिए चिन्हांकित कर कबाड़ियों को बेचा जाता है । प्रतिमाह औसतन 3.20 लाख रुपए का कबाड़ बेचा जाता है।
रिडयूस प्रक्रिया के तहत निकाय द्वारा लोगों को होम कम्पोस्टिंग के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। इसके सुखद परिणाम मिले हैं। प्रतिदिन 5 टन गीले कचरे से घरों और बड़े होटलों में होम कम्पोस्टिंग का कार्य किया जा रहा है। जागरूकता अभियान के माध्यम से नगर क्षेत्र के समस्त दुकानों में प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग में काफी कमीं आई है। इस तरह शहर में कचरे की मात्रा में कमी आई है।
रि-यूज – नगर निगम के पृथककरण प्रोसेस के माध्यम से विभिन्न कैटेगरी में लिए गए कचरों को कबाड़ियों द्वारा उसके पुनः चक्रण के लिए संबंधित निर्माता कम्पनियों को पुनः नये निर्माण के लिए भेजा जा रहा है । साथ ही साथ एकत्रित 43 टन गीले कचरे का खाद बनाया जा रहा है । औसतन प्रतिमाह 180 टन खाद निर्माण कर विक्रय और शासकीय उद्यानों में उपयोग किया जा रहा है। प्रतिमाह 2.10 लाख का खाद विक्रय किया जा रहा है। सफाई दीदीयों द्वारा कबाड़ियों से सजावटी सामान बनाकर बेचा भी जा रहा है। प्रतिमाह लगभग 40 टन कचरा जिसका पुनः चक्रण नहीं किया जा सकता, उसे संबंधित सीमेंट प्लांट को उपयोग हेतु भेजा जाता है।
महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त हरेश मंडावी ने देश का यह सम्मानित अवार्ड मिलने पर शहर की जनता को समर्पित करते हुए उनका अभार व्यक्त किया। जनता के सहयोग से ही दुर्ग नगर निगम को पूरे देश में अलग पहचान मिली है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारी/कर्मचारियों का अभार व्यक्त किया है।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!