Breaking News

हर घर सजी रंगोली : जसगीतों पर देर रात तक झूमे शहरवासी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / तुलसी विवाह (देवउठनी एकादशी) के अवसर पर शहर के सत्तीचौरा में इस साल भी रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पूरे शहर के प्रतिभागियों ने आकर्षक रंगोली बना कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर ग्राम सगनी की बालिका मंडल ने जसगीतों की मधुर प्रस्तुति दी। देर रात तक जसगीतों पर शहरवासी झूमते रहे। कार्यक्रम के अंत में रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया गया।

गंजपारा में तुलसी विवाह के अवसर पर पिछले 40 वर्षों से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। श्री सत्तीचौरा युवा कला मंच, दुर्ग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में घर के आँगन में, दूर्गा मंदिर सामने रंगोली सजाई। इस साल रंगोली प्रतियोगिता में भगवान, कोरोना वायरस, बेटी बचाओ, पेड़ बचाओ संदेश, प्रदूषण से मुक्ति संदेश, कन्या भ्रूण हत्या रोको, किसान की खेती, पशु पक्षियों की तस्वीरों की रंगोली बनाई गई।
आयोजन समिति के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा “बंटी” ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता के साथ ही छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध जय महामाया निर्मल बालिका जस मण्डली द्वारा प्रस्तुति दी गई। खास बात यह है कि बालिकाएं ही जसगीत गाती हैं और ढोल, ऑर्गन व अन्य वाद्य यंत्र भी बालिकाएं ही बजाती हैं। बालिका मंडल द्वारा दी गई प्रस्तुतियों का उपस्थित ज़नों ने देर रात तक आनंद उठाया।


रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक रविन्द्र जैन ‘सुमन’ और रोहणी पाटनकर ने नतीजे घोषित किये। इसके बाद पुरस्कार वितरण किया गया, जिसमें अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्द्र साहू, निगम सभापति राजेश यादव, पूर्व महापौर आर.एन वर्मा, प्रहलाद रूंगटा उपस्थित थे। विशेष रूप से वार्ड पार्षद ऋषभ जैन, अजय शर्मा, कुलेश्वर साहू, बसन्त शर्मा, रमेश गुप्ता, वाशु सक्सेरिया भी कार्यक्रम में  उपस्थित थे। समिति के शिशु शुक्ला ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में विशेष कलाकार ऋषि मिश्री गुप्ता, रौशनी साहू और कृष्णा नायक को प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में प्रथम – शीतल शोभा गुप्ता, द्वितीय- सीमा जैन, तृतीय – श्रेया अग्रवाल, चौथा- मान्या जैन, पाँचवाँ – रुपल गुप्ता,  छठवां – करुणा जैन, सातवां – आराध्या यादव, आठवां – अंजली यादव, नवां – आशा ढीमर, दसवां – प्रशांत कश्यप रहे। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। संस्था द्वारा सभी 120 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में रवि शर्मा, दीपक ढीमर आशीष मेश्राम, रितेश सेन, प्रकाश कश्यप, शब्बीर खान, रवि राजपूत, संजय सेन, बंटी यादव, राहुल राठी, समीर खान, सोनल सेन, आकाश राजपूत, लक्ष्मी यादव, कुंती बाई, प्रीति यादव, शुभम सेन, हरीश ढीमर, संगीता शर्मा, चंचल शर्मा, चंदा शर्मा, बिट्टू यादव, दिनेश धर्मगुढी, सोनू यादव सहित सैकड़ों गंजपारावासी, प्रतिभागी व शहरवासी उपस्थित थे।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!