Breaking News

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे 17 नवंबर को राजनांदगांव प्रवास पर

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / संसदीय कार्य, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे 17 नवम्बर को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। कृषि मंत्री सुबह 10.30 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर सुबह 11.15 बजे अम्बागढ़ चौकी विकासखंड के मोंगरा पहुंचेगें। मोंगरा बैराज का निरीक्षण करने के बाद विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। कृषि मंत्री दोपहर 1.30 बजे मोंगरा से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.15 बजे छुरिया विकासखंड के ग्राम कुमर्दा पहुंचेगें। यहां कृषक सम्मान समारोह और दीपावली समारोह में सम्मिलित होने के बाद वे शाम 5 बजे सड़क मार्ग से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!