
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुरुनानक जयंती के अवसर पर तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की दी। इस घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया, ‘‘गांधीवादी आंदोलन ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई है
इस घोषणा के बाद हर तरफ से प्रतिक्रिया आ रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले लगभग एक साल विवादों में घिरे तीन कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने के फैसले को अन्याय के खिलाफ लोकतंत्र की जीत करार दिया है।
तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा के बाद बघेल ने ट्वीट किया, ‘‘गांधीवादी आंदोलन ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई है. केंद्र सरकार को तीन काले कानूनों को वापस लेने पर बाध्य करने के लिए देश के किसानों को बधाई। यह किसानों की ही नहीं, अन्याय के खिलाफ लोकतंत्र की भी जीत है।’’
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal