Breaking News

तीन वार्डों का ड्रेनेज सिस्टम सुधारने 97 लाख से नाला निर्माण शुरू : साढ़े 5 करोड़ से दूर होगी शहर में जल भराव की समस्या – वोरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

वार्ड क्रमांक 50 बोरसी से लेकर 49 विद्युत नगर और वार्ड 53 के अंतर्गत विवेकानंद नगर क्षेत्र के नागरिकों को अब बरसात में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने 97 लाख की लागत से विद्युत नगर नाले का सुदृढ़ीकरण कार्य का आज भूमिपूजन किया। यह कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

काफी समय से क्षेत्र के नागरिकों द्वारा नाले के मजबूतीकरण की मांग की जा रही थी। विधायक वोरा ने पहल करते हुए शासन से राशि की स्वीकृति दिलाई। वोरा ने कहा कि आम जनता की मांगों को आवश्यकता होने के बाद भी पूर्ववर्ती भाजपा शासन काल में महत्व नहीं दिया गया था, ऐसे सभी कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनभावनाओं के अनुरूप स्वीकृत कराया जा रहा है। 14 करोड़ के शंकर नाला निर्माण के साथ ही शहर के बाहरी वार्डों उरला, बघेरा, बोरसी, पोटिया, सिकोला भाठा जैसे क्षेत्र में मजबूत आरसीसी नालियों और छोटे नालों के निर्माण के लिए शासन से 5.6 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

विद्युत नगर नाले के निर्माण से तीन वार्ड के हजारों नागरिकों की ड्रेनेज की समस्या का निराकरण हो जाएगा। जल्द ही पटरी पार क्षेत्र में भी 1.5 करोड़ से अधिक की बड़ी नालियों का निर्माण भी शुरू कराया जाएगा। इस अवसर पर एमआईसी मेंबर दीपक साहू, पार्षद भास्कर कुण्डले, ज्ञानदास बंजारे, कंचन शुक्ला, नंद चंद्राकर, प्रवीण चंद्राकर, रवि मांडले व नगर निगम के कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी उपस्थित थे।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!