Breaking News

स्वच्छ्ता सर्वेक्षण में दुर्ग का शानदार प्रदर्शन : 83 वें रैंक से लंबी छलांग लगाकर 17 वां रैंक हासिल किया

  • स्वच्छता सर्वेक्षण में पहली बार गार्बेज फ्री सिटी के लिए दुर्ग नगर निगम को 3 स्टार रेटिंग : महापौर और आयुक्त ने पुरस्कार ग्रहण किया
  • छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर,रायगढ़ के बाद दुर्ग को मिला तीसरा रैंक 

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/  दुर्ग नगर निगम को स्वच्छ अमृत महोत्सव कार्यक्रम में स्टार रेटिंग,सफाई मित्र और सुरक्षा चैलेंज का अवार्ड प्रदान किया गया। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल और निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने स्वच्छता सर्वेक्षण में पहली बार गार्बेज फ्री सिटी के लिए पुरस्कार ग्रहण किया। अमृत महोत्सव कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, आवास और शहरी विकास  मंत्री हरदीप सिंह पुरी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्य मंत्री कौशल किशोर, नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया मौजूद थे।  दुर्ग नगर निगम ने स्वच्छता में लम्बी छलांग लगाते हुए देश मे 17 वां स्थान प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ राज्य में दुर्ग को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। दुर्ग को 3 स्टार रेटिंग भी मिली है। इससे पहले दुर्ग निगम जीरो स्टार पर था।

नई दिल्ली में पुरस्कार ग्रहण के दौरान महापौर श्री धीरज बाकलीवाल, नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी, निगम आयुक्त हरेश मंडावी, स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान, दीपक साहू, पीएचयू श्री शेखर वर्मा उपस्थित थे। विधायक अरुण वोरा और धीरज बाकलीवाल ने कहा है कि सुरक्षा और गरिमा के साथ जीवन बिताने के लिए स्वच्छता जरूरी है, यह अवार्ड शहर की जनता को समर्पित है, जिन्होंने अपना योगदान दिया। निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने कहा कि सफाईकर्मियों ने कोरोनाकाल में भी अपनी सेवाएं दी हैं। सफाई मित्रों ने सराहनीय कार्य किया है।

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!