
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग / महंगाई के विरोध में कांग्रेस की जनजागरण पदयात्रा आज वार्ड क्रं 35 रामदेव मंदिर वार्ड में बजरंग नगर चौक से सुबह 10 बजे प्रारंभ हुई। पदयात्रा में छ.ग. खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, विधायक अरूण वोरा, छ.ग.पिछडा आयोग के सदस्य आर.एन. वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष गया पटेल, मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद की अगुवाई में पदयात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने वार्ड के गली, मोहल्ले से होते हुए नदी रोड में समाप्त हुई ।
इस दौरान नुक्कड सभा में छ.ग.खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने केन्द्र सरकार के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जब से केन्द्र में भाजपा की सरकार आई है, महंगाई चरम सीमा में पहुंच गई है। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल के साथ खाद्य पदार्थों की मूल्य वृद्धि से लोगों के घर का बजट बिगड चुका है। वर्तमान में केंद्र सरकार के पास बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। चंद उद्योगपतियों को लाभ पहॅुचाने के लिए कांग्रेस शासन काल में निर्मित कारखाने, रेल्वे, हवाई अड्डा, बीएसएनएल को गिरवी रखा जा रहा है या बेचा जा रहा है।
दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा ने नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के सात वर्षो में अच्छे दिनों के नाम पर कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी का उच्चतम स्तर, घटती नौकरियां, बदहाल व्यापार, अन्नदाताओं को बर्बाद करने के लिए तीन कानून देश को मिला है। कांग्रेस की भूपेश सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। लेकिन केंद्र सरकार के कारण आम जनता महंगाई से त्रस्त हो चुकी है।
पदयात्रा में संदीप श्रीवास्तव, राजकुमार साहू, कन्या ढीमर, भोला महोबिया, जगमोहन, कृष्णा देवांगन, सैय्यद अनीस, नीलू ठाकुर, कृष्णा देवांगन, हेमंत तिवारी, सुरेन्द्र राजपूत, सौरभ ताम्रकार, राजेश वाडयलकर, आकाश मजूमदार, आनंद कपूर ताम्रकार, शबाना रानी, राजेश्वरी मिश्रा, निशांत गोडबोले, अबरार पुंवार, तामेश्वर साहू, कल्याण सिंह ठाकुर, रामरतन जलतारे, पाशी अली, लकी नागेश, बिंदु राजपूत, प्रीति साहू, अशोक मेहरा, सुलताना खान, जोया परवीन, किरण देशमुख, गणेश सोनी, विष्णु निषाद, शिवाकान्त तिवारी, दिलीप ठाकुर, प्रीतम देशमुख, मोहन सिन्हा, डोमार सिंह राजपूत, तबरेज, सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal