द सीजी न्यूज डॉट कॉम
नगरीय निकाय निर्वाचन के मद्देनजर छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर 0771-2880400 है। कंट्रोल रूम में सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। आपको बता दें कि आगामी 20 दिसम्बर को प्रदेश के 15 नगरीय निकायों में चुनाव होने हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चार नगर पालिक निगम – बीरगांव, भिलाई, भिलाई-चरोदा और रिसाली, पाँच नगर पालिका परिषदों – सारंगढ़, बैकुंठपुर, शिवपुर चर्चा, जामुल, खैरागढ़ और छह नगर पंचायतों – प्रेमनगर, मारो, नरहरपुर, कोंटा, भैरमगढ़ और भोपालपट्टनम में चुनाव कराए जा रहे हैं। इसके अलावा नगर निगम बिलासपुर ,राजनांदगांव और रायगढ़ नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा, थान खम्हरिया, बेमेतरा, कोंडागांव और बड़े बचेली के साथ ही नगर पंचायत बसना, कुरूद, आमदी, मगरलोड, उतई, देवकर, भानुप्रतापपुर और केशकाल में उप चुनाव कराए जाएंगे। इन चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal