
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 11 वें दिन भी जन जागरण पद यात्रा के माध्यम से महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के कारनामों की पोल खोली गई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों और योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी गई। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना सहित अन्य योजनाओं के अलावा छत्तीसगढ़ शासन ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति व तीज त्योहारों को बढ़ावा दिया है। विश्व आदिवासी दिवस, हरेली, तीजा, पोरा, कर्मा जयंती, छेरछेरा पर अवकाश घोषित किया गया है।
पूर्वी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि देश में बढ़ती हुई महंगाई और महिला सुरक्षा सहित हर मुद्दे पर मोदी सरकार नाकाम साबित हुई है। जीएसटी लगने से उद्योग-धंधे कल-कारखाने बंद हुए। बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हुए। इसके कारण देश की अर्थव्यवस्था पर विपरीत असर पड़ा है। मोदी सरकार द्वारा निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं, छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ किया। शिक्षाकर्मियों का संविलियन किया गया। सस्ती दवा उपलब्ध कराने के लिए धन्वंतरी जेनेरिक दवाई की दुकान खोली गई है।
पदयात्रा में सत्यनारायण सिंह, कल्याण ठाकुर, राजकुमार पाली, अजय मिश्रा, सुशील भारद्वाज, मासूब अली, मनीष बघेल, दीपक जैन, देवेश मिश्रा, सनी साहू, शंकर यादव, मोहन सिन्हा, विमल यादव, चंद्र मोहन गभने, छाया चौधरी, सुल्ताना, वंदना चौहान, राजेश ताम्रकार, नवाज़ुद्दीन सिद्धीकी, लकी नागेश, युधिष्ठिर इसरानी, युसूफ खान, रानी साहू, देविका साहू, दीपिका साहू, शिव वैष्णव, कादिर चौहान, शबाना रानी, नंदू यादव, राजाराम, बलराम देवांगन सहित अन्य कॉग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal