द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप प्रदेश के किसानों से एक दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो रही है। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने राज्य की सीमाओं पर चैक-पोस्ट लगाकर अवैध धान के परिवहन पर निगरानी रखने कड़े निर्देश दिए हैं। झारखंड से जशपुर जिले की सीमा से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा 60 बोरी अवैध धान आज जप्त कर लिया गया।

भगत के निर्देश पर प्रदेश में अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए सभी सीमावर्ती चेक-पोस्ट पर 24 घण्टे निगरानी की जा रही है। कच्चे रास्तों और पगडंडियों पर भी नजर रखी जा रही है। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों, बिचौलियों, कोचियों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। अवैध धान के आवागमन पर रोक लगाने गोदामों का भौतिक सत्यापन करने सहित छापेमारी की कार्यवाही भी की जा रही है।