
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
छत्तीसगढ़ शासन ने विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण और सुधार कार्यों के लिए 73 करोड़ 66 लाख 48 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजनाओं के पूरा होने से 5959 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। बेमेतरा जिले के साजा ब्लॉक में डोटू व्यपवर्तन एल.बी.सी और आर.बी.सी लघु नहरों की रिमाडलिंग और लाइनिंग कार्य के लिए 37 करोड़ 18 लाख 56 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। योजना के पूरा होने से 4029 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
साजा ब्लॉक के ठेलका व्यपवर्तन योजना शीर्ष कार्य, मुख्य एवं लघु नहरों की रिमाडलिंग और लाइनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 25 लाख 58 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना पूरी होने पर 470 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। लुक व्यपवर्तन योजना के शीर्ष कार्य और नहरों के रिमाडलिंग और लाइनिंग कार्य के लिए एक करोड़ 19 लाख नौ हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इस योजना के पूरा होने पर 288 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। गब्दी व्यपवर्तन योजना के बाई तट नहर का रिमाडलिंग और लाइनिंग कार्य करने के लिए दो करोड़ 89 लाख 97 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। योजना पूरा होने पर 260 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
विकासखण्ड बेरला की डोटू नाला पर हड़गांव-केचवई एनीकट कम रपटा निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 38 लाख 44 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। योजना पूरी होने पर 60 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-साजा के अंतर्गत सोनपांडर तटबंध सुरक्षा कार्य के लिए दो करोड़ 41 लाख 85 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। सुरही नदी पर भोजेपारा तटबंध सुरक्षा कार्य के लिए एक करोड़ 55 लाख 50 हजार रुपए, सुरही नदी पर बुधवारा तटबंध सुरक्षा कार्य के लिए दो करोड़ 12 लाख 87 हजार रुपए, मासुलगोंदी तटबंध सुरक्षा कार्य के लिए दो करोड़ 38 लाख 20 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
जामगांव जलाशय के जीर्णोद्धार और नहरों के रिमाडलिंग और लाइनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 76 लाख 5 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। कर्रानाला पर चोरभट्ठी-चेचानमेटा एनीकट कम काजवे निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 94 लाख 73 हजार रुपए, गाड़ाडीह जलाशय का जीर्णोद्धार और नहरों के रिमाडलिंग व लाइनिंग कार्य के लिए 80 लाख 83 हजार रुपए, देऊरगांव तटबंध सुरक्षा कार्य के लिए दो करोड़ 36 लाख 69 हजार रुपए, गोडमर्रा-भाटागांव स्टापडेम कम रपटा निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 83 लाख 33 हजार रुपए, देवकर तटबंध सुरक्षा योजना कार्य के लिए चार करोड़ 72 लाख 32 हजार रुपए, चारभाटा जलाशय के शीर्ष कार्य व नहरों के रिमाडलिंग और लाइनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 82 लाख 47 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal