Breaking News

ओमिक्रॉन वेरियंट : कलेक्टर ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की

  • विदेश से आने वाले नागरिक अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य विभाग में सूचना दें
  • कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज अवश्य लगाए औऱ  कोविड एप्रोप्रिएट बिहेविहयर का पालन करें

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कोविड-19 ओमिक्रॉन वेरियंट को ध्यान में रखते हुए नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जिन नागरिकों ने कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज नहीं लगवाया है, वे समय पर अपना दूसरा डोज अवश्य लगवाएं। उन्होंने विदेश से आने वाले नागरिकों की सूचना अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य विभाग को देने की अपील की है। कलेक्टर ने कहा है कि विदेश से आने वाले लोगों पर नजर रखें और तत्काल राजस्व व स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दें। कलेक्टर ने सभी नागरिकों से कोविड एप्रोप्रिएट बिहेविहयर का पालन करने के लिए कहा है।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!