
- विदेश से आने वाले नागरिक अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य विभाग में सूचना दें
- कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज अवश्य लगाए औऱ कोविड एप्रोप्रिएट बिहेविहयर का पालन करें
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कोविड-19 ओमिक्रॉन वेरियंट को ध्यान में रखते हुए नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जिन नागरिकों ने कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज नहीं लगवाया है, वे समय पर अपना दूसरा डोज अवश्य लगवाएं। उन्होंने विदेश से आने वाले नागरिकों की सूचना अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य विभाग को देने की अपील की है। कलेक्टर ने कहा है कि विदेश से आने वाले लोगों पर नजर रखें और तत्काल राजस्व व स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दें। कलेक्टर ने सभी नागरिकों से कोविड एप्रोप्रिएट बिहेविहयर का पालन करने के लिए कहा है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal