
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग / जिले में शत-प्रतिशत वैक्सिनेशन का लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में रणनीति बनाने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि कोविड वैक्सिनेशन का लक्ष्य पूरा करने और शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति के लिए घर-घर जाकर छूटे हुए लोगों को चिन्हांकित किया जाए। उन लोगों का भी चिन्हांकन किया जाए, जिन्होंने पहला डोज लगवा लिया है, लेकिन दूसरा डोज अभी तक नहीं लगवाया है। इसके लिए घर-घर जाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन और अन्य स्थानीय अमला लोगों का चिन्हांकन करेंगे।
सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि जो लोग गंभीर रूप से बीमार हैं या जिन्हें चलने-फिरने में दिक्कत है या बुजुर्ग हैं, उनका टीकाकरण घर पर ही किया जाएगा। कोविड-19 के गंभीर खतरे को कम करने के लिए अति आवश्यक है कि टीकाकरण का संपूर्ण कवरेज किया जाए। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को इसके लिए कार्य योजना बनाने कहा और इस पर तेजी से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal