Breaking News

धान के उठाव में तेजी लाएं : खरीदी केन्द्रों में नहीं होनी चाहिए जाम की स्थिति : कलेक्टर

  • कस्टम मिलिंग के लिए अनुबंध नहीं करने वाले मिलर्स के विरूद्ध कार्रवाई करने के दिये निर्देश
  • धान के उठाव कार्य में लाए गति

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव/ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने धान खरीदी की व्यवस्था, कस्टम मिलिंग की अनुमति और अनुबंध की समीक्षा के दौरान कस्टम मिलिंग के लिए अनुबंध न करने वाले मिलर्स के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खाद्य अधिकारी को समस्त अरवा मिलर्स का कस्टम मिलिंग के लिए अनुबंध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि धान उपार्जन केन्द्र में जाम की स्थिति नहीं बननी चाहिए। धान के उठाव कार्य में गति लाएं।
कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में पेयजल, छांव, प्रकाश, आर्द्रतामापी यंत्र, इंटरनेट कनेक्टिविटी, कम्प्यूटर जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। धान की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्था करने और ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था के निर्देश दिए। अन्य राज्यों से धान के अवैध परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि अन्य राज्यों से कोचियों द्वारा धान खपाने की आशंका बनी रहती है। इसके मद्देनजर सीमावर्ती बार्डर के चेकपोस्ट में कोचियों पर विशेष निगरानी रखें। कस्टम मिलिंग से संबंधित समस्याओं और कठिनाईयों के निराकरण के लिए कॉल सेंटर नंबर 1800-233-3663  राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष में दी जाएगी, जिसका समय-सीमा में निराकरण किया जाना है। धान उपार्जन के दौरान आनी वाली समस्याओं का निराकरण त्वरित गति से होना चाहिए।

Check Also

रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना के शौर्य, साहस और कौशल का अद्भुत प्रदर्शन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देखा सारंग टीम का रोमांचकारी हवाई करतब सेंध लेक में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!