
- 1279 हेक्टेयर सिंचित रकबे की होगी बढ़ोत्तरी
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग / जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे द्वारा साजा विधानसभा क्षेत्र में जलाशय और व्यपवर्तन योजना से जीर्णाेद्धार व नहर लाइनिंग कार्य का भूमिपूजन 9 दिसंबर को हिरेतरा गांव में किया जाएगा। कुल 9 करोड़ 34 लाख की लागत से अकोली जलाशय और तुमाखुर्द जलाशय का जीर्णाेद्धार किया जाएगा। इससे आस-पास क्षेत्र के बरहापुर, परसबोड़, धमधा, बिरझापुर, डंगनिया, सिरनाभाठा, धरमपुरा, अरसी, गाड़ाडीह, सिलतरा और टेकापार में कुल 980 हेक्टेयर सिंचाई के रकबे में बढ़ोत्तरी होगी। नवीन हिरेतरा व पुराने हिरेतरा व्यपवर्तन योजना के तहत् 3 करोड़ 96 लाख की लागत से जीर्णाेद्धार और लाइनिंग का कार्य किया जाएगा। इससे कुल 299 हेक्टेयर सिंचित रकबे में बढ़ोत्तरी होगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal