Breaking News

पब्लिक परेशान है … समस्याएं कब सुलझाएंगे ? भाजपा पार्षद दल ने निगम कमिश्नर से किया सवाल : आंदोलन की चेतावनी दी

  • भाजपा पार्षदों ने निराश्रित पेंशन ,राष्ट्रीय परिवार सहायता, श्रद्धांजलि योजना के भुगतान को लेकर कमिश्नर को घेरा
  • प्रधानमंत्री आवास के अधूरे निर्माणाधीन मकानों की बकाया राशि शीघ्र जारी करें – अजय वर्मा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भाजपा पार्षद दल ने नगर निगम दुर्ग की प्रशासनिक व्यवस्था चरमराने पर आज कमिश्नर की जमकर घेरेबंदी की। दो टूक कहा गया कि निराश्रित पेंशन, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, श्रद्धांजलि योजना का भुगतान समय पर नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। पीएम आवास के अधूरे निर्माणाधीन मकानों की राशि शीघ्र जारी करने की मांग भी की गई। प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को 1 सप्ताह के भीतर राशि न मिलने पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

निगम के नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा सहित भाजपा पार्षद गायत्री साहू, चंद्रशेखर चंद्राकर, कांशीराम कोसरे, नरेंद्र बंजारे, देवनारायण चंद्राकर, चमेली साहू, नरेश तेजवानी, लीना दिनेश देवांगन, मनीष साहू, अजीत वैद्य, ओम प्रकाश सेन, हेमा जगदीश शर्मा, शशि द्वारिका साहू, कुमारी साहू, पुष्पा गुलाब वर्मा ने आयुक्त से शिकायत करते हुए कहा कि विधवा, वृद्ध और दिव्यांग जनों को 350 रु मासिक पेंशन मिलती है। जिन  हितग्राहियों के आवेदन जून में स्वीकृत हुए हैं, उन्हें अभी तक राशि नहीं मिली है। बीपीएल परिवार के मुखिया के मृत्यु पर 20000 रुपए की आर्थिक सहायता मिलती है, इन पीड़ित परिवारों के आवेदन जून में स्वीकृत हो चुके हैं लेकिन अभी तक राशि नहीं मिली है। बीपीएल परिवार के सदस्य की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए दी जाने वाली 2000 रु की राशि भी जुलाई माह से पेंडिंग है।

निगम आयुक्त ने इन सभी मांगों पर चर्चा के बाद 1 सप्ताह के भीतर भुगतान करने का आश्वासन दिया। भाजपा पार्षद दल ने शहर के विभिन्न वार्डों में प्रधानमंत्री आवास के तहत बनाए जा रहे मकानों की शेष राशि नहीं मिलने पर भी आयुक्त को घेरा। निगम की स्वीकृति पत्रक मिलने के बाद लोगों ने अपना मकान तोड़ कर नया मकान बनाना शुरू कर दिया है लेकिन अगली किश्त न मिलने के कारण मकान अधूरा पड़ा है। अपने मकानों को तोड़ने के बाद किराये का मकान लेकर रहने वाले लोगों को आर्थिक बोझ  उठाना पड़ रहा है। आयुक्त ने भाजपा पार्षद दल को आश्वस्त करते हुए कहा कि शीघ्र राशि जारी की जाएगी।

Check Also

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने 36 विभूतियों-संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

  राज्योत्सव के समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!