Breaking News

फूड पाइजनिंग का शिकार हुए 26 बच्चे : बच्चों के स्वास्थ्य का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे महापौर : बेहतर इलाज करने दिये निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / कोलिहापुरी के शासकीय प्राथमिक स्कूल में 26 बच्चों को पेट दर्द की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चों को फूड पॉइजनिंग की शिकायत होने पर मेडिकल स्टॉफ ने ट्रीटमेंट शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार स्कूल में गुड़ फल्ली की चिक्की (पापड़ी) बच्चों को खिलाई गई थी, जिसके बाद सभी 26 बच्चों को पेट दर्द की शिकायत होने लगी। एक साथ कई बच्चों को पेटदर्द की शिकायत होने पर शिक्षकों ने एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल में बच्चों को भर्ती कराया।

घटना की खबर मिलने पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों की हालत सामान्य है। पहले 18 बच्चों को डिस्चार्ज किया गया। शाम को बचे 8 बच्चों को भी डिस्चार्ज कर दिया गया। महापौर के साथ एमआईसी मेंबर भोला महोबिया, दीपक साहू भी मौजूद थे। इससे पहले क्षेत्रीय विधायक गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी जिला अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य का हाल जानने के बाद डॉक्टरों को बेहतर ट्रीटमेंट के निर्देश दिये।

Check Also

6 घंटे बिजली नहीं जाती तो मोदी EX PM होते’ : भूपेश बघेल

किसके इशारे पर दुर्ग जिले की मतदाता सूची में की गई बड़े पैमाने पर धांधली  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!