Breaking News

1 नवं. को दिल्ली में वोट बचाओ देश बचाओ महारैली : दुर्ग से सैकड़ों कांग्रेसजन रवाना

  • जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में रेल और बसों से दिल्ली पहुंचेंगे कार्यकर्ता

THE CG NEWS

दुर्ग। 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित महारैली में शामिल होने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में दुर्ग शहर से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन दिल्ली के लिए रवाना हुए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जत्थे गोंडवाना एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सहित विभिन्न ट्रेनों से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इसके साथ ही एसी व स्लीपर बसों से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली गए हैं। दुर्ग शहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी शनिवार को विमान से दिल्ली पहुंचकर महारैली में शामिल होंगे।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि 1 नवंबर की दिल्ली महारैली देश के महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक मुद्दों को लेकर कांग्रेस की आवाज बुलंद करने का एक बड़ा अवसर है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में आयोजित इस महारैली में दुर्ग शहर के कांग्रेसजन पूरी एकजुटता के साथ अपनी भागीदारी निभाएंगे। धीरज बाकलीवाल ने कहा कि दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता पूरी तैयारी और अनुशासन के साथ दिल्ली पहुंच रहे हैं और 1 नवंबर की महारैली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

ट्रेन से गुरदीप सिंह भाटिया, अध्यक्ष, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पार्षद मनीष बघेल, प्रदेश सचिव अय्यूब खान, देवीश्री साहू, पार्षद दीपक साहू, पूर्व पार्षद ज्ञानदास बंजारे, ब्लॉक सचिव बिन्ना देशमुख, बिजेंद्र भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व पार्षद माहेश्वरी ठाकुर, बोरसी मंडल अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र वर्मा, कसारीडीह मंडल अध्यक्ष नंदा राउत, ललित उके, आशीष देशमुख, एमन साहू, बंटी नवरंग, सन्नी खोबरागड़े, रफीक खान, अहमद चौहान, सन्नी साहू, एनी पीटर, भीम सेन, सरोज निर्मलकर, शीला मानिकपुरी, शाहनवाज खान, शहंशाह आलम, अजाज गोल्डी, पुष्पेंद्र साहू, रफीक खान, गुन राउत, कन्हैया रात्रे, जितेंद्र, लकी देशमुख, सिद्धार्थ चंद्राकर, अभिषेक जांगड़े, सचिन पाटने, सन्नी खोबरागड़े आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता रवाना हुए।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष दुर्ग शहर धीरज बाकलीवाल और राकेश ठाकुर ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष के साथ फ्लाइट से प्रतिमा चंद्राकर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, प्रदेश महासचिव दीपक दुबे, प्रदेश सचिव संदीप वोरा, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष आर एन वर्मा, अल्ताफ अहमद ,शहर प्रभारी महामंत्री राय सिंह ढिकोला, जिला कांग्रेस प्रवक्ता नासिर खोखर, सुशील भारद्वाज, पूर्व पार्षद प्रेमलता साहू, अनूप वर्मा, निकिता मिलिंद, चिराग शर्मा, संजू धनकर, हेमा साहू सहित अन्य कांग्रेस नेता रवाना हुए।

बस से ब्लॉक अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकार के नेतृत्व में सुनीत घोष, भीम सेन, अभिषेक जांगड़े, मोहित वालदे, लव सोनी, सचिन,  मेघदूत साहू, रवि जोशी, संतोष सोनी व अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

कार से अभिषेक बोरकर, प्रदेश अध्यक्ष, कामगार मजदूर कांग्रेस के साथ कामगार मजदूर कांग्रेस की टीम 5 गाड़ियों के काफिले के साथ सड़क मार्ग से रवाना हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता 1 नवंबर को रामलीला मैदान, दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रदर्शन में शामिल होंगे।

Check Also

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ : दिल्ली पहुंचे महंत, ताम्रध्वज, वोरा सहित कई वरिष्ठ नेता

THE CG NEWS नई दिल्ली। वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठा रहे राहुल गांधी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!