Breaking News

15 दिसम्बर को शाम के समय नहीं होगी पानी सप्लाई

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/ नगर निगम के जल विभाग द्वारा शिवनाथ नदी स्थित पुष्प वाटिका के सामने पाइपलाइन लीकेज की रिपेयरिंग का कार्य 15 दिसम्बर को किया जाएगा। इसके कारण पूरे दुर्ग शहर में 15 दिसम्बर को शाम के समय पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी। 15 दिसंबर को सुबह के समय नियमित पानी सप्लाई होगी। महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त हरेश मंडावी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे पर्याप्त मात्रा में पानी स्‍टोर कर लें। उन्होंने असुविधा के लिये खेद व्यक्त किया है।

Check Also

यूपी की वोटर लिस्ट से 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब : योगी आदित्यनाथ

एसआईआर को लेकर अब भाजपा के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक योगी आदित्यनाथ के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!