Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पेश किया 2108 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट : विधानसभा कल तक के लिए स्थगित

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार को हंगामे के बीच दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुल 2 हजार 108 करोड़ 62 लाख 84 हजार 389 रुपए का अनुपूरक बजट रखा। इस दौरान जोरदार हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

इससे पहले प्रश्नकाल में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े सवाल के साथ हंगामा होने लगा। वेल में आकर नारेबाजी करने के कारण विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित 11 भाजपा विधायकों को निलंबित कर दिया। उन्हें सभा कक्ष से बाहर जाने  कहा गया, लेकिन भाजपा विधायक वेल में ही बैठ गए। हंगामा जारी रहने पर विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही काे कुछ देर के लिए स्थगित कर दिया।

दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू होने पर भाजपा विधायक वेल में ही बैठे रहे और नारेबाजी करते रहे। इसके कारण ध्यानाकर्षण पर कोई बात नहीं हो पाई। विधानसभा अध्यक्ष के कहने पर मंत्रियों ने विभिन्न पत्रों और प्रतिवेदनों को सदन के पटल पर रखा। भाजपा विधायकों के हंगामे के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस साल के दूसरे अनुपूरक बजट को पेश कर दिया। अनुपूरक बजट पेश होने के बाद सदन की कार्यवाही को बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। अनुपूरक बजट पर कल चर्चा की जाएगी।

गांधी प्रतिमा के पास धरने पर बैठे भाजपा विधायक

सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद भाजपा विधायक वेल से बाहर आए और विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास बैठ गए। भाजपा विधायकों ने सरकार पर गरीबों के लिए चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि सरकार केवल नई-नई घोषणाएं कर रही है। राज्य सरकार गरीबों के लिए कुछ नहीं करना चाहती।

Check Also

6 घंटे बिजली नहीं जाती तो मोदी EX PM होते’ : भूपेश बघेल

किसके इशारे पर दुर्ग जिले की मतदाता सूची में की गई बड़े पैमाने पर धांधली  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!