Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अनूठा अंदाज : ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ के दौरान ठेले पर रुके : मुंगौड़ी के साथ चाय की चुस्कियों का आनंद लिया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

‘रन फॉर सीजी प्राइड’ के दौरान आज फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अनूठा अंदाज नजर आया। रन फार सीजी प्राइड के दौरान सभा को संबोधित करने जैसे ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंच पर पहुंचे, वहां मौजूद लोगों ने भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया। नारे लगने पर मुख्यमंत्री ने भी चिरपरिचित अंदाज में कह दिया – कका अभी जिंदा हे। यह सुनते ही भीड़ के साथ ही वहां मौजूद मंत्री, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही दौड़ में हिस्सा लेने पहुंचे नागरिक हंस पड़े।

बाद में रन फार सीजी प्राइड में खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी हजारों लोगों के साथ दौड़ना शुरू कर दिया। इसी दौरान राजभवन के पास संचालित गुमटी ठेले को देखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रुक गए। उन्होंने यहीं पर बैठकर मुंगौड़ी का नाश्ता किया। चाय की चुस्कियों का आनंद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री वहां मौजूद शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करते रहे।

Check Also

6 घंटे बिजली नहीं जाती तो मोदी EX PM होते’ : भूपेश बघेल

किसके इशारे पर दुर्ग जिले की मतदाता सूची में की गई बड़े पैमाने पर धांधली  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!