- विषय विशेषज्ञ द्वारा वीडियो अपलोड कर विद्यार्थियों की समस्याओं और प्रश्नों का किया जा रहा समाधान
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव / जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के माध्यम से जिले में बोर्ड परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम बेहतर लाने के लिए जोत-जोगनी राजनांदगांव यू-ट्यूब चैनल प्रारंभ किया गया है। कोविड-19 संक्रमण के कारण विद्यार्थियों के अध्ययन-अध्यापन में गैप को कम करने और उनकी समस्याओं को तत्काल निराकरण करने के लिए यह चैनल शुरू किया गया है।
जिले के बोर्ड परीक्षार्थियों का बेहतर परीक्षा परिणाम और राज्य स्तर पर प्रावीण्य सूची में जिला के विद्यार्थियों को स्थान प्राप्त कराने के उद्देश्य से डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से शिक्षा सामग्री तत्काल उपलब्ध कराई जा रही है। सभी शिक्षक आवश्यकतानुसार वीडियों तैयार कर वाट्सएप्प ग्रुप पीएलसी में शिक्षक गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं।
कक्षा 10वीं व 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों को उनकी जिज्ञासा, प्रश्नों और अन्य कठिनाईयों का निराकरण करने विद्यार्थियों के लिए मोबाइल नंबर 7440745152 जारी किया गया है। विद्यार्थी इस नंबर पर अपने प्रश्नों को भेज सकते हैं और उनका निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। प्रश्नों का उत्तर लिंक – https://youtu.be/OEFxIEzacJo पर क्लिक कर देख सकेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal