Breaking News

दुकान के बाहर सामान रखकर व्यवसाय करने पर किया जाएगा जब्त : फाइन भी वसूल किया जाएगा – कमिश्नर

  • निगम की टीम ने व्यवसाइयों को दुकान के बाहर सामान रखकर व्यवसाय न करने की  समझाईश दी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर अतिक्रमण विभाग प्रभारी दुर्गेश गुप्ता और उड़नदस्ता विभाग प्रभारी शिव शर्मा सहित नगर निगम की टीम ने शहर के इंदिरा मार्केट, मोती कॉम्पलेक्स से मान होटल एरिया तक व जूता-चप्पल लाइन में व्यवसाय करने वाले दुकानदारों से दुकान के सामने अतिक्रमण न करने की अपील की है। निगम की टीम ने दुकान के अंदर सामान रखने कहा है। दुकान के बाहर सामान रखकर व्यवसाय करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने कहा कि निगम द्वारा पूर्व में भी इस संबंध में सभी दुकानदारों को समझाईश दी गई थी। कुछ दुकानदारों द्वारा सामान अंदर रखवाकर जुर्माना की कार्रवाई भी की गई थी , किन्तु आज पुनः अतिक्रमण की स्थिति निर्मित हो रही है।इसके निगम टीम द्वारा अब सख्ती से कार्रवाही कर दुकान के समान को जब्त कर अधिक राशि की जुर्माना की जाएगी,जिसमे लिए दुकानदार स्वयं जिम्मेदार होंगे।निगमायुक्त ने ये भी कहा कि समान बाहर रखकर एवं समान बाहर लटकाकर पुन: व्यवसाय किया जा रहा है। जिससे यातायात बाधित होने के साथ साथ आवगमन में भी असुविधा हो रही है, जिसे ध्यान में रखकर दुकानदारों से पुनः अपील की जा रही है कि निर्धारित स्थान से अधिक जगह पर कोई भी समान, गाडी, ठेला, खोमचा इत्यादी रखकर व्यवसाय न करें। उन्होंने अंतिम चेतावनी देते हूए दोबारा न करें। कार्रवाही के पश्चात सामान जब्ती के साथ-साथ अर्थदंड एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुर्घटना रोकने एवं शहर को व्यवस्थित करने में सहयोग करने व्यापारियों से अपील की है।

Check Also

चुनाव संबंधी शिकायतों का निराकरण करने जिला स्तरीय शिकायत सेल गठित

THE CG NEWS दुर्ग/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!